हरदोई वालों को आज भी इंतजार है आमिर खान का आपको पता होगा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान का घर हरदोई के कस्बे शाहाबाद में स्थित है जहां पर उनका घर और उनके बाग भी हैं बहुत सारे लोगों को पता ही नहीं होगा कि आमिर खान हरदोई के रहने वाले थे यह जिला लखनऊ राजधानी से सटा हुआ है उत्तर प्रदेश का यह जिला राजा हिरणकश्यप प्रहलाद नगरी के नाम से भी जाना जाता है बहुत से लोगों का यह मानना है की हिरणकश्यप की वजह से हरदोई पड़ा इस जिला का पहले नाम हरि द्रोही था होली का त्यौहार मनाने में इस जिले का अहम किरदार है इसी जिला के छोटे से कस्बे शाहाबाद से निकलकर आमिर खान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और जिले का नाम रोशन किया है आज भी लोग आमिर खान का इंतजार उनके गांव में कर रहे हैं उनका घर जर्जर हालत में पड़ा है उनके कई रिश्तेदार अभी वहीं पर रहते हैं जब हमारी टीम ने उनके रिश्तेदारों से बात की तब उन्होंने बताया कि आमिर खान के पिताजी यहां से बहुत दिन पहले चले गए थे फिर आमिर खान का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन आमिर खान के परिवार की जो जड़े हैं वह हरदोई से जुड़ी हुई है हरदोई वैसी आज भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं



